ओवरहेड तार की चोरी से कई ट्रेनें हुईं लेट, यात्री रहे परेशान
Updated at : 12 Mar 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के आरा-सासाराम रेल खंड पर एक तरफ विद्युतीकरण का काम हो रहा है वहीं दूसरी तरफ चोर तार को काट ले जा रहे हैं. रविवार आधी रात को जिले के आरा-उदवंतनगर स्टेशन के बीच रेल विद्युतीकरण के लिए लगाये गये तारों को चोर काट ले गये. इन दोनों स्टेशनों […]
विज्ञापन
आरा : दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के आरा-सासाराम रेल खंड पर एक तरफ विद्युतीकरण का काम हो रहा है वहीं दूसरी तरफ चोर तार को काट ले जा रहे हैं. रविवार आधी रात को जिले के आरा-उदवंतनगर स्टेशन के बीच रेल विद्युतीकरण के लिए लगाये गये तारों को चोर काट ले गये.
इन दोनों स्टेशनों की दूरी करीब पांच से सात किलोमीटर है लेकिन इस मामले में आरपीएफ या जीआरपी अब तक किसी उचक्के को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. एक महीने के अंदर यह दूसरी घटना है.
इस कारण ट्रेनें करीब तीन घंटे जहां-तहां खड़ी रहीं और यात्री बेवजह परेशान रहे. हालांकि आरपीएफ के एक आलाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुख्यालय से आरपीएफ के अधिकारी आरा और उदवंतनगर के बीच में तार चोरी की घटना की जांच के वास्ते पहुंच चुके हैं. चोरी की ऐसी वारदात दोबारा न हो, चोरी गये तारों की बरामदगी और गिरोह का पता लगाने की योजना बनी है. इसके लिए अलग से एक टीम लगायी गयी है और जल्द कामयाबी मिलने की उम्मीद है. आरपीएफ की टीम सोमवार से लगातार छापेमारी कर रही है.
तार चोरी के कारण ट्रेनें हुई विलंब, यात्री रहे परेशान : तार की चोरी होने के कारण सोमवार को पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना-सासाराम पैसेंजर एवं मेन लाइन पर चलनेवाली फरक्का एक्सप्रेस सहित चार गाड़ियों पर बुरा असर पड़ा.
ये ट्रेनें आरा स्टेशन पर लगभग तीन घंटे तक खड़ी रहीं. रेलवे प्रशासन द्वारा तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इनका परिचालन शुरू कराया गया. इधर एक रेल अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के ख्याल से ट्रेनें रोकी गयी थीं.
तीन घंटे तक जहां-तहां खड़ी रही चार ट्रेनें, यात्रियों को हुई बेवजह परेशानी
आरपीएफ व जीआरपी कर रही लगातार छापेमारी, अभी तक चोरों तक नहीं पहुंचे, तार भी नहीं हुआ बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




