ePaper

वज्रपात से तीन मवेशी जले

Updated at : 28 Feb 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से तीन मवेशी जले

सहार : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की सुबह हल्की बुंदाबांदी के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने के कारण कौरनडिहरी टोला पर चार मवेशी बुरी तरह से झुलस गये. इसमें एक मवेशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मवेशियों को बचाने के लिए कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना […]

विज्ञापन
सहार : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की सुबह हल्की बुंदाबांदी के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने के कारण कौरनडिहरी टोला पर चार मवेशी बुरी तरह से झुलस गये. इसमें एक मवेशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मवेशियों को बचाने के लिए कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इसकी सूचना पाकर मुखिया विनोद राय एवं सरपंच नीतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे और तरारी विधायक सुदामा प्रसाद को घटना की जानकारी दी.
प्रसाद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की. बता दें कि बुधवार की सुबह में हल्की बुंदाबांदी के दौरान मथुरापुर एवं कोरनडिहरी टोला पर वज्रपात हुई, जिसमें कौरनडिहरी टोला निवासी चंद्रदेव राम के पुत्र राजबहादुर राम के गौशाला वज्रपात की चपेट में आने से आग लग गयी, जिसमें चार मवेशी बुरी तरह से जल गये, जिसमें एक की मौत हो गयी. वहीं चंद्रदेव राम को गौशाला से सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
बता दें कि राजबहादुर राम के द्वारा जीविका समूह से लोन लेकर पशु खरीदा गया था लेकिन वज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी है. अंचलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पशुपालक को उचित मुआवजा मुहैया करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन