आरा : भभुआ इंटरसिटी से टकराया मैजिक वाहन, बचा ड्राइवर

आरा-सासाराम रेलखंड पर कोहड़ा समपार फाटक के पास हादसा आरा : आरा-सासाराम रेलखंड पर उदवंतनगर थाने के कोहड़ा समपार फाटक के पास मंगलवार की सुबह भभुआ इंटरसिटी ट्रेन से एक मैजिक वाहन टकरा गया, जिससे मैजिक का चालक जख्मी हो गया. इससे भभुआ इंटरसिटी को लगभग 10 मिनट तक रोकना पड़ा. घटना की जानकारी मिलते […]
आरा-सासाराम रेलखंड पर कोहड़ा समपार फाटक के पास हादसा
आरा : आरा-सासाराम रेलखंड पर उदवंतनगर थाने के कोहड़ा समपार फाटक के पास मंगलवार की सुबह भभुआ इंटरसिटी ट्रेन से एक मैजिक वाहन टकरा गया, जिससे मैजिक का चालक जख्मी हो गया. इससे भभुआ इंटरसिटी को लगभग 10 मिनट तक रोकना पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के कई वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये और जांच शुरू कर दी. पूरे दिन जांच प्रक्रिया चलती रही. बताया जा रहा है कि आरा की तरफ से भभुआ इंटरसिटी जा रही थी.
इसी क्रम में भुपौली गांव जा रहा एक मैजिकचालक अचानक समपार फाटक पार करने लगा, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और टक्कर हो गयी. बताया जा रहा है कि चालक गाड़ी में अकेले था और वह भुपौली गांव जा रहा था. इंटरसिटी से टकराने के बाद मैजिक गाड़ी दो सौ मीटर तक घिसटती चली गयी. जांच अधिकारियों ने बताया कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




