ePaper

युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास, मृत समझकर झाड़ी में फेंका

Updated at : 05 Dec 2018 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास, मृत समझकर झाड़ी में फेंका

आरा : भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक शादी समारोह से लौट कर घर जा रहे एक युवक को पता पूछने के बहाने चार की संख्या में अपराधियों ने गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया. घटना को अंजाम देने के बाद उसे मरा समझकर बगल के खंडहरनुमा घर में […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक शादी समारोह से लौट कर घर जा रहे एक युवक को पता पूछने के बहाने चार की संख्या में अपराधियों ने गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया. घटना को अंजाम देने के बाद उसे मरा समझकर बगल के खंडहरनुमा घर में छोड़कर अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों ने उसे तड़पता हुआ देखा तो तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. जख्मी युवक दौलतपुर गांव निवासी मो. जलील का पुत्र मो. साबीर अंसारी उर्फ जुम्मन बताया जाता है, जो सदर अस्पताल में जीवन और मौत से जुझ रहा है. उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा गांव से बरात आयी हुई थी. बरात के दौरान साबिर उर्फ जुम्मन काफी रात तक मेहमानों कि खातीरदारी करता रहा. खातीरदारी करने के बाद वह लगभग एक बजे रात को अपने घर आकर सो गया. कुछ ही देर बाद किसी ने उसका दरवाजा खटखटा कर रास्ते की जानकारी मांगी और जैसे उसने दरवाजा खोला की चार की संख्या में रहे अपराधियों ने उसके मुंह को दबा दिया और बगल के खंडहर में ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया. अपराधी उसे मृत समझकर फेंक कर भाग गये.

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने उसकी आवाज और कराह को सुन कर जुट गये और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाये, जहां उसकी हालत खराब है. घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. अभी तक इस मामले में घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन