पटना : आरआरबी परीक्षा से दो फर्जी अभ्यर्थी धराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-एक परीक्षा की प्रथम पाली में दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गये हैं. मंगलवार को राजधानी के पाटलिपुत्र स्थित परीक्षा केंद्र पर पटना जंक्शन आरपीएफ जवान अभ्यर्थियों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान परीक्षा केंद्र के गेट पर दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गये. फर्जी अभ्यर्थियों से आरपीएफ […]
विज्ञापन
पटना : रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-एक परीक्षा की प्रथम पाली में दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गये हैं. मंगलवार को राजधानी के पाटलिपुत्र स्थित परीक्षा केंद्र पर पटना जंक्शन आरपीएफ जवान अभ्यर्थियों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान परीक्षा केंद्र के गेट पर दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गये.
फर्जी अभ्यर्थियों से आरपीएफ की टीम ने पूछताछ की, जिसमें गैंग के मास्टर अभिषेक कुमार का नाम सामने आया है. पटना जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर वीएन कुमार ने बताया कि इस गैंग में दर्जनों स्कॉलर काम कर रहे है. गैंग की जानकारी मिल गयी है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. फिलहाल, दोनों फर्जी अभ्यर्थियों को पाटलिपुत्र थाने को सौंप दिया गया है. गिरफ्तार अभ्यर्थियों में रंजीत कुमार दरभंगा जिले के लहेरियासराय, जबकि दूसरा राहुल कुमार है, जो वैशाली जिले के जंदाहा का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










