''लाइफ लाइन'' पहुंची आरा, 18 से पांच अक्तूबर तक उठाएं लाभ
Updated at : 17 Sep 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : अब तक की सरकारों में गरीबों के हित के लिए केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे संवेदनशील हैं. प्रधानमंत्री की दृष्टि गरीबों के लिए स्पष्ट है. पूरे देश में गरीबों के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिससे गरीब काफी लाभान्वित हो रहे हैं. नरेंद्र मोदी काम करनेवाले प्रधानमंत्री हैं. विपक्ष […]
विज्ञापन
आरा : अब तक की सरकारों में गरीबों के हित के लिए केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे संवेदनशील हैं. प्रधानमंत्री की दृष्टि गरीबों के लिए स्पष्ट है. पूरे देश में गरीबों के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिससे गरीब काफी लाभान्वित हो रहे हैं. नरेंद्र मोदी काम करनेवाले प्रधानमंत्री हैं.
विपक्ष जान बूझ कर लोगों को भ्रमित करना चाह रहा है, ताकि विकास को प्रभावित किया जा सके. उक्त बातें केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आरके सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहीं. अवसर था रेलवे स्टेशन परिसर में माल गोदाम के पास मरीजों के इलाज के लिए आधुनिकतम साजो-सामान से लैस लाइफ लाइन एक्सप्रेस के उद्घाटन का. उद्घाटन केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, दानापुर डिवीजन के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर, महिंद्रा ग्रुप के उपाध्यक्ष सुशील सिंह, डीडीसी शशांक शुभंकर, पूर्व विधायक भाई दिनेश ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि पांच लाख तक के इलाज के लिए सरकार ने गरीबों का बीमा कराया है. निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के कारण गरीब काफी परेशान हो रहे थे.
दवा के अभाव में उनके जीवन पर भी खतरा हो जाता था. अब सरकार के प्रयास से गरीबों को इलाज कराना काफी आसान हो गया है. उन्होंने कहा कि महिंद्रा ग्रुप का यह कदम सराहनीय है. रेलवे, बिहार सरकार के सहयोग से महिंद्रा ग्रुप गरीबों के नि:शुल्क इलाज में काफी सराहनीय कार्य कर रहा है. पूरे देश में इस तरह से गरीबों का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में सभी मरीजों व उनके एक सहायक के लिए ठहरने व भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गयी है.
चार स्थानों में तीसरा स्थान है आरा : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस का आरा में तीसरा पड़ाव है. इसके पहले नवादा व मोतिहारी में लाइफ लाइन के माध्यम से गरीबों का इलाज किया जा चुका है.
लाइफ लाइन एक्सप्रेस का चौथा पड़ाव पूर्णिया में होगा. श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों व देश के संरचनात्मक विकास का इतिहास बन चुका है. देश में विकास का रिकॉर्ड बना है. सड़क बिजली व रसोई गैस की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में कई सड़कें राष्ट्रीय उच्च पथ का दर्जा पा चुकी हैं.
वहीं कई सड़कें फोरलेन व 6 लेन का बनने लगी हैं. इससे विकास का एक नया अध्याय जुड़ेगा. प्रतिदिन नौ किलोमीटर सड़क केंद्र सरकार द्वारा बनायी जा रही है. यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. अब तक डेढ़ लाख लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है. दो लाख कनेक्शन गरीबों को अभी और दिया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण गरीबों के घर में भी गैस सिलिंडर उपलब्ध हो गया. अब उन्हें खाना बनाने में काफी सुविधा हो रही है.
गरीबों की लाइफ लाइन है एक्सप्रेस : सुशील
लाइफ लाइन एक्सप्रेस गरीबों के लिए लाइफ लाइन है. गरीब मरीज अब बिना किसी झंझट के नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं. मरीजों व उनके एक सहायक को ठहरने व भोजन की भी व्यवस्था सदर अस्पताल में की जायेगी. पत्रकारों को संबोधित करते हुए महिंद्रा ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट सुशील सिंह ने उक्त बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में मरीजों के निबंधन की व्यवस्था की गयी है. 18 सितंबर से मरीजों का निबंधन व इलाज शुरू होगा. उन्होंने कहा कि सौभाग्य से आरा का पहला निबंधित मरीज एक लाख वां मरीज होगा.
इस अवसर पर लाइफ लाइन एक्सप्रेस के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल प्रेमसागर ने कहा कि यह 196 वें लाइफ लाइन एक्सप्रेस है. हमारी कोशिश है कि प्रतिदिन 500 से 1000 तक मरीजों की जांच व इलाज किया जाये. उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




