वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से उपभोक्ता हो रहे हलकान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 3:10 AM
बिक्रमगंज (कार्यालय) : स्थानीय शहर में विद्युत आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय है. लोगों को 24 घंटे में चार-पांच घंटा भी नियमित बिजली नहीं मिल रही है. उसमें ही वोल्टेज में लगातार उतार-चढ़ाव होने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रत्येक दिन हजारों रुपये की बिजली से संबंधित उपकरण नष्ट हो रहे […]
बिक्रमगंज (कार्यालय) : स्थानीय शहर में विद्युत आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय है. लोगों को 24 घंटे में चार-पांच घंटा भी नियमित बिजली नहीं मिल रही है. उसमें ही वोल्टेज में लगातार उतार-चढ़ाव होने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रत्येक दिन हजारों रुपये की बिजली से संबंधित उपकरण नष्ट हो रहे हैं. शिकायत के बाद भी कोई सुननेवाला नहीं है. मुख्यालय में अधिकारियों के नहीं रहने के कारण कर्मचारियों की मनमानी से लोग खासा परेशान है.
गौरतलब हो कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के द्वारा विभाग को विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं. इसके तहत नये-नये पावर सबस्टेशन की स्थापना की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










