बिहार में भारत जोड़ो यात्रा: बांका से भागलपुर में प्रवेश किये कांग्रेसी, 3 दिनों तक जिले का रूट मैप जानिये

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बांका जिले में संपन्न हो गयी और पद यात्री अब भागलपुर जिले में प्रवेश कर चुके हैं. भागलपुर जिले में 8 से 10 जनवरी तक यह यात्रा चलेगी. भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को बिहपुर पहुंच जाएगी.
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो पद यात्रा लगातार तीन दिन तक 47 किलोमीटर बांका जिला में यात्रा करते हुए शनिवार को बांका जिला सीमा से विदा होकर भागलपुर सीमा में प्रवेश कर गयी. इसके साथ बांका में भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो गयी. भागलपुर जिले की सीमा पर शनिवार को बांका जिलाध्यक्ष ने भागलपुर जिलाध्यक्ष को ध्वज सौंपा. रविवार को सुबह 8 बजे यात्रा फिर शुरू हो गयी.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को समुखिया मोड़ स्थित सार्वजनिक कॉलेज सर्वोदयनगर में रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा शनिवार को अहले सुबह प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अगुवाई में भागलपुर मुख्य मार्ग पर निकल गयी. आगे यह अनवरत बढ़ती चली गयी. पद यात्री इंग्लिशमोड़, अमरपुर, डुमारामा होते हुए कुल्हड़िया पहुंचे और इसके बाद भागलपुर सीमा में प्रवेश कर गये. यहां इस यात्रा रात्रि विश्राम संतपथिक विद्यालय में हुआ.
ज्ञात हो कि गुरुवार को बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया था. मंदार से चली यह यात्रा गया में समाप्त होगी. इस दौरान करीब 1250 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की जायेगी. रविवार को ये यात्रा सुबह आठ बजे से भागलपुर की ओर रवाना हो गयी. रतनगंज से हबीबपुर तक साढ़े 16 किलोमीटर यात्रा तय की जाएगी. बता दें कि भागलपुर जिले में 8 से 10 जनवरी तक कुल 63.3 किलोमीटर की पद यात्रा होगी.
Also Read: Bihar Weather: भागलपुर समेत 7 शहरों में शिमला से भी अधिक ठंड, जानें 11 जनवरी तक मौसम कैसा रहेगा
बांका से भागलपुर सीमा में प्रवेश करने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी संजीव सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा का ध्वज भागलपुर कांग्रेस कमेटी को थमाया. वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बांका में मंदार से चली इस यात्रा का बांका जिला कांग्रेस कमेटी ने काफी उत्तम व्यवस्था किया था. जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक-एक कार्यकर्ता बड़ी मुश्तैदी से जुटे थे.
बिहार की यह यात्रा मंदार से प्रारंभ होकर 1250 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए गया पहुंचेगी. जहां राहुल गांधी भी आयेंगे. इससे पहले पटना में एक सभा आयोजित होगी, जिसमें प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




