Bhagalpur news बरात से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

बारात से लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
नवगछिया खरीक चौक के पास बारात से लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक मधेपुरा जिला शाहपुर दुर्गापुर के विद्यानंद मंडल का पुत्र गोलू कुमार है. खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गोलू कुमार घर से बारात खगड़िया गया था. वह अपने दोस्त के साथ बरात से बाइक लेकर घर लौट रहा था. खरीक चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. खरीक थाना की पुलिस ने गोलू कुमार को इलाज के लिए खरीक पीएचसी में भर्ती करवाया. इलाज के दौरान गोलू कुमार की मौत हो गयी. खरीक थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. खरीक थाना में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मुरारका कॉलेज के स्थापना दिवस की चल रही तैयारी
सुलतानगंज मुरारका कॉलेज का स्थापना दिवस 22-23 फरवरी को मनाया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने की जोरशोर से तैयारी चल रही है. तैयारी अंतिम चरण मे है. कार्यक्रम की रूपरेखा फाइनल करा बेहतर कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी हो रही है. संयोजक प्रो हूमायू हूंमा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 22 फरवरी को होगा. उद्घाटन सत्र के बाद अतिथियों का स्वागत होगा. सोमवार को प्राचार्य प्रो अमरकांत सिंह की अध्यक्षता में तैयारी समिति का बैठक होगी. तैयारी की समीक्षा कर जायजा लिया गया. कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया गया.भूमि सर्वेक्षण पर जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक
सुलतानगंज भूमि सर्वेक्षण पर जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक अकबरनगर व सुलतानगंज में किया गया. जमीन सर्वे को लेकर राजस्व भूमि सुधार विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक से आम लोगों को जागरूक करते बताया गया कैसे अपनी जमीन को सर्वे कराना है. किस-किस कागजात की जरूरत पड़ेगी. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया व उनके अधिकारों को बताया. विभाग की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक कई स्थान पर किया गया. लोगों की काफी भीड़ रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




