बुढ़ानाथ मंदिर के पास 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बुढ़ानाथ मंदिर के पास 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Bhagalpur News : भागलपुर में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के बीच जोगसर थाना पुलिस ने बुढ़ानाथ मंदिर के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टोटो समेत मादक पदार्थ बरामद किया है.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट : ”स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान के तहत भागलपुर पुलिस लगातार नशा कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है. इसी क्रम में जोगसर थाना क्षेत्र के बुढ़ानाथ मंदिर के समीप छापेमारी कर पुलिस ने 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र सिंह की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 अजय कुमार चौधरी एवं जोगसर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

बुढ़ानाथ मंदिर के पास हुई छापेमारी

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़ानाथ मंदिर के समीप छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने साखीचंद निवासी राजा मंडल, पिता शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई.

टोटो भी पुलिस ने किया जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद एक टोटो वाहन को भी जब्त कर लिया. पुलिस का मानना है कि टोटो का इस्तेमाल मादक पदार्थों की सप्लाई में किया जा रहा था. गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

नशे के तस्करों पर लगातार हो रही कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी

इस कार्रवाई में जोगसर थानाध्यक्ष विनोद Kumar, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, प्रमोद दास समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन