ePaper

bhagalpur news. महिलाओं ने सिंदूर खेलकर की सुहाग रक्षा की कामना

Updated at : 03 Oct 2025 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. महिलाओं ने सिंदूर खेलकर की सुहाग रक्षा की कामना

दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, सरकारबाड़ी, रायबाड़ी, महाशय ड्योढ़ी व रिफ्यूजी कॉलोनी में बंगाली समाज की महिलाओं ने दशमी पूजा पर गुरुवार को पूजा परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष सिंदूर खेलकर सुहाग रक्षा की कामना की.

विज्ञापन

दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, सरकारबाड़ी, रायबाड़ी, महाशय ड्योढ़ी व रिफ्यूजी कॉलोनी में बंगाली समाज की महिलाओं ने दशमी पूजा पर गुरुवार को पूजा परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष सिंदूर खेलकर सुहाग रक्षा की कामना की. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. इसके बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली. दुर्गाबाड़ी, रायबाड़ी, सरकारबाड़ी व कालीबाड़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा शोभायात्रा महासमिति से हटकर निकाली गयी. प्रतिमाओं का विसर्जन मायागंज विसर्जन घाट पर किया गया. दुर्गाबाड़ी के अध्यक्ष डॉ शांतनु घोष, सचिव सुजय सर्वाधिकारी, संयुक्त सचिव निरूपम कांति पाल, गौतम बनर्जी, उत्तम देवनाथ आदि का योगदान रहा. सिंदूर खेला में देवयानी डे, बॉबी देवनाथ, नमिता पाल, पंपी सर्वाधिकारी, चंद्रिका कर्मकार, संध्या कर्मकार, अंकिता, उमा राय, मधुमिता सरकार, मिताली चटर्जी, तंद्रा मित्रा, स्वर्णिका पाल शामिल हुईं. इधर कालीबाड़ी में विसर्जन शोभायात्रा में अध्यक्ष डॉ सुजाता शर्मा, महासचिव विलास बागची, जयजीत दत्ता, परिमल कंसबनिक, स्नेहेस बागची, बाबू मुखर्जी, तापस घोष, रजत मुखर्जी, रघुनाथ घोष, अमित रक्षित, रीता घोष, विनय उपाध्याय, सुजाता बनिक, नमिता बागची, पंपा घोष, कविता दास, आसमानी सान्याल, अभिजीत दत्ता, प्रमित गुप्ता, बिट्टू, सोमनाथ मुखर्जी, मौसमी मित्रा, पंकज बसाक, अमन, अमित तिवारी, सुनंदा रक्षित आदि का योगदान रहा. रिफ्यूजी कॉलोनी में विवेकानंद क्लब व नेताजी सुभाष क्लब की दो प्रतिमा का विसर्जन बरारी पिपली धाम घाट में कर दिया गया. विसर्जन शोभायात्रा में अशोक सरकार, असीम पाल, तरुण घोष आदि शामिल रहे. वृद्धाश्रम में भोग प्रसाद का वितरण भागलपुर दुर्गाबाड़ी की ओर से वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया. अरुण कुमार दास, गौतम बनर्जी, डॉ स्वस्तिका दास, संपा मुखर्जी, जयंत देवनाथ, निपा भौमिक, रौशन झा, साग्निक देवनाथ आदि शामिल रहे. ————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन