bhagalpur news. आग से झुलसी महिला का मायागंज में उपचार के दौरान मौत

अंतिचक थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई
अंतिचक थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई. गंभीर हालत में परिजनों उसे अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान राजीव गोस्वामी की पत्नी वंदना कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि करीब छह माह पूर्व दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. वंदना मूल रूप से सबौर निवासी श्याम यादव की पुत्री थी और अपने ननिहाल शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में रहती थी, जहां से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ था. मृतका की मां ललिता देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. उनका कहना है कि राजीव अक्सर वंदना के साथ मारपीट करता था. घटना के बुधवार के दिन दोपहर करीब 2 बजे से ही वंदना का फोन बंद था. बाद में सूचना मिली कि वह आग से झुलस गई है और उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर बरारी थाना पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




