bhagalpur news. होमवर्क नहीं करने पर छात्रा की पिटाई, आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक को पीटा

प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव स्थित मध्य विद्यालय धनौरा में गुरुवार को कक्षा तीन की एक छात्रा को होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक द्वारा दंडित किए जाने के बाद मामला हिंसक रूप ले लिया
प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव स्थित मध्य विद्यालय धनौरा में गुरुवार को कक्षा तीन की एक छात्रा को होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक द्वारा दंडित किए जाने के बाद मामला हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार, कक्षा तीन की छात्रा विद्यालय में होमवर्क करके नहीं आई थी. इस पर शिक्षक सूरज कुमार ने उसकी पिटाई कर दी. इस घटना से आक्रोशित छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए परिजनों ने शिक्षक सूरज कुमार की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गये. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलमगीर आलम ने बताया कि छात्रा को केवल दंडित किया गया था, लेकिन परिजनों ने शिक्षक पर हमला कर दिया. विद्यालय प्रबंधन द्वारा तत्काल रसलपुर थाना को सूचना दी गई. हालांकि, इस मामले में अब तक शिक्षक की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




