bhagalpur news. मुंबई में जयरामपुर के युवक की हत्या, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया आरोप
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 17 Apr 2026 1:13 AM
मुंबई में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जयरामपुर निवासी 26 वर्षीय अभिनव कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई
मुंबई में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जयरामपुर निवासी 26 वर्षीय अभिनव कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. गुरुवार को अभिनव का शव उनके पैतृक गांव जयरामपुर लाया गया. मृतक जयरामपुर निवासी बौकु चौधरी का पुत्र था. बताया जाता है कि वह लगभग दो माह पूर्व ही रोजगार की तलाश में मुंबई स्थित एक कंपनी में काम करने गए थे. इसी दौरान वहां कुछ लोगों के साथ पैसों की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में गंभीर रूप लेता चला गया. मृतक के पिता ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले अभिनव ने अपने छोटे भाई अनमोल को फोन कर अपनी हत्या की साजिश की आशंका जताई थी. बातचीत के दौरान उसने चार लोगों के नाम भी बताए थे. परिजनों के अनुसार अभिनव ने फोन पर बताया था कि पवन सिंह की दो बेटियां टोनी कुमारी और काजल कुमारी, उनका बेटा प्रशांत कुमार तथा एक पड़ोसी अनुभव कुमार चौधरी इस साजिश में शामिल हैं और अब वे लोग उसे नहीं छोड़ेंगे. इसके कुछ ही समय बाद उसकी हत्या की सूचना परिवार को मिली, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने बताया कि अभिनव के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










