Bhagalpur news अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

नवगछिया परवत्ता थाना क्षेत्र जह्नावी चौक व विक्रमशिला पुल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी

विज्ञापन

नवगछिया परवत्ता थाना क्षेत्र जह्नावी चौक व विक्रमशिला पुल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि पति बाल-बाल बच गया. मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के रुपौली थाना के धोबगिद्दा के पंकज राय की पत्नी विभा देवी के रूप में हुई है. दंपती नवगछिया से भागलपुर की ओर किसी निजी कार्य से जा रहे थे. जह्नावी चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि विभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

सूचना मिलते ही परवत्ता थाना व यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही मृतका के ससुराल व मायका पक्ष के लोग काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान को लेकर जांच तेज कर दी गयी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विक्रमशिला पुल पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, ट्रैफिक नियंत्रण कड़ा करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अज्ञात वाहन के धक्के से किसान की मौत

खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 अंभो चौक के समीप अज्ञात वाहन ने तुलसीपुर के सिप्पू यादव (55) को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. डायल 112 की पुलिस टीम के सहयोग से सड़क दुर्घटना में घायल को इलाज के लिए खरीक सीएचसी लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया. गुरुवार की देर रात मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के हवाले कर दिया. शव घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीण ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह अपने खेत से बुधवार की देर शाम अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में ही वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को स्थानीय पुलिस-प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन