बिहार में छह माह के बेटे के सामने मां ने की आत्महत्या, मोबाइल के लिए पति से झगड़ा के बाद जहर खाकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन
saharsa suicide news| In Bihar, a class 9 student committed suicide by consuming sulphas due to pressure of coaching fees

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Suicide News: भागलपुर के बरारी इलाके में घरेलू कलह एक दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. मृतका के छह महीने का एक बेटा भी है, जिसे अब मां की ममता से वंचित होना पड़ा.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: बिहार के भागलपुर जिले के बरारी इलाके से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. खंजरपुर की रहने वाली दुर्गा देवी नाम की महिला ने पति से मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की उम्र लगभग 28 साल थी और उसका छह महीने का एक बेटा है, जिसे वह किराए के घर में अकेले पाल रही थी.

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात दुर्गा ने अपने पति सनोज मालकार से नया मोबाइल खरीदने की मांग की थी. पति धनबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और 3-4 महीने में एक बार ही घर आता है. इस मांग को लेकर दोनों के बीच फोन पर तीखी बहस हुई. इसी गुस्से और तनाव में आकर दुर्गा ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जब तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आर्थिक तंगी को लेकर पति से होता था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा और उसके पति के बीच पहले से ही आर्थिक तंगी को लेकर विवाद होते रहते थे. पति के लंबे समय तक बाहर रहने और पैसों की कमी के चलते दुर्गा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी. उसकी परेशानी इस हद तक बढ़ गई थी कि वो किसी से खुलकर बात भी नहीं करती थी.

अभी तक नहीं दी गई है लिखित शिकायत

बरारी थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

छह महीने के मासूम बेटे को छोड़ गई मां

दुर्गा की मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. खासकर छह महीने के मासूम बेटे को मां की गोद से यूं छिन जाना, हर किसी की आंखें नम कर गया. यह घटना न केवल घरेलू तनाव की भयावहता को उजागर करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद की अहमियत पर भी सवाल खड़े करती है.

Also Read: बिहार के इन 19 जिलों में आंधी, तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन