Bhagalpur news जहां झुकता है हर दिल, हर दुआ होती कबूल

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news जहां झुकता है हर दिल, हर दुआ होती कबूल

सुलतानगंज-मुंगेर सीमा घोरघट में हजरत निर्घिन साह व हजरत सत्तार साह बाबा का सालाना दो दिवसीय उर्स सोमवार शाम चादरपोशी के साथ शुरू हो गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज-मुंगेर सीमा घोरघट में हजरत निर्घिन साह व हजरत सत्तार साह बाबा का सालाना दो दिवसीय उर्स सोमवार शाम चादरपोशी के साथ शुरू हो गया. अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादर को पूरे इलाके में घुमाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह रूहानी हो उठा. घोरघट का यह उर्स सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था का जीवंत प्रतीक है.जहां हर दिल झुकता है और हर दुआ कबूल होने की उम्मीद लेकर उठती है. उर्स के पहले दिन घोरघट क्षेत्र के दस मजार शरीफ पर चादरपोशी की गयी. भागलपुर से मुंगेर जिले के बरियारपुर तक चादर घुमाते हुए श्रद्धालुओं ने हर मजार पर फूल-फातिहा पेश की. चादरपोशी के बाद देर रात तक जलसा हुआ, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे बड़े-बड़े आलिम और उलेमा ने भाग लिया.

‘मगफिरत’ की मांगी दुआ, गुनाहों की माफी में झुके सिर

उर्स पर अकीदतमंद मजार पर पहुंचकर अपने गुनाहों की माफी (मगफिरत) की दुआ मांगी. लोगों का मानना है कि बाबा के दरबार में सच्चे दिल से मांगी गयी हर मुराद जरूर पूरी होती है. यही वजह है कि दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं और आस्था के साथ नतमस्तक होते हैं. हजरत अब्दुल सत्तार साह की दरगाह करीब 1200 वर्ष पुरानी है. यहां से गुजरने वाले लोग अपने वाहन को रोक कर बाबा को सलाम करते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं. मंत्री से लेकर संतरी तक हर कोई बाबा के मजार पर सिर झुकाता है. .

आज होगा कव्वाली का महामुकाबला

उर्स के दूसरे दिन मंगलवार (21 अप्रैल) को भव्य कव्वाली मुकाबले का आयोजन होगा. गया के मशहूर कव्वाल अफरोज चिश्ती और बनारस के रौनक जहां के बीच होने वाला यह मुकाबला इस उर्स का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा. इसे सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन