Weather today: पूर्व बिहार के कई जिलों में बदला मौसम, किशनगंज में गिरा ओला, कई जगहों पर होगी बारिश

Updated at : 11 Apr 2022 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Weather today: पूर्व बिहार के कई जिलों में बदला मौसम, किशनगंज में गिरा ओला, कई जगहों पर होगी बारिश

weather today: पूर्व बिहार के कई जिलों में उमस भरी गरमी के बाद राहत मिली है. वहीं, पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाये रहेंगे. जबकि, पूर्णिया, फारबिसगंज और सुपौल के आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

weather today: पूर्व बिहार के कई जिलों में उमस भरी गरमी के बाद राहत मिली है. वहीं, सुपौल, किशनगंज, अररिया जिले के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है. सोमवार को किशनगंज के के कडोगांव में ओला गिरने की सूचना है. वहीं, कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के कई जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, खगड़‍िया, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज और अररिया के लोगों को भी तीखी धूप और गरमी से राहत मिलेगी.

पुरवैया ने दी लोगों को गरमी से राहत, अधिकतम तापमान में भी गिरावट

आइएमडी के मुताबिक, पूरे इलाके में सतह से नौ किलोमीटर ऊंचाई तक नमी युक्त पुरवैया बह रही है. अगले दो-तीन दिन यही स्थिति रहने की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे रहेगी. इससे लोगों को गरमी से राहत मिलेगी. साथ ही अधिकतम में कमी दर्ज किये जाने की संभावना है.

भागलपुर में 23 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान

भागलपुर और आसपास के इलाकों में आज से 16 अप्रैल तक आकाश में छिटपुट बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. वहीं, 17 अप्रैल को आसमान साफ रहने की संभावना है.

पूर्णिया और आसपास के इलाकों में छाये रहेंगे बादल, 15 को होगी बारिश

पूर्णिया और आसपास के इलाकों में आज से 14 अप्रैल तक आकाश में छिटपुट बादल छाये रहेंगे. हालांकि, 15 अप्रैल को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं, 16 और 17 अप्रैल को भी आसमान में छिटपुट बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

फारबिसगंज और आसपास के इलाकों में छाये रहेंगे बादल, 15 को बारिश की संभावना

फारबिसगंज और आसपास के इलाकों में आज से 14 अप्रैल तक आसमान में छिटपुट बादल छाये रहेंगे. वहीं, 15 अप्रैल को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं, 16 और 17 अप्रैल को भी आसमान में छिटपुट बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

सुपौल में 15 से 17 अप्रैल तक बारिश की संभावना

सुपौल और आसपास के इलाकों में आज से 14 अप्रैल तक आसमान में छिटपुट बादल छाये रहेंगे. वहीं, 15 से 17 अप्रैल तक बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन