Aaj Ka Mausam : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट
Bhagalpur. भागलपुर सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 24 मई के बीच गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने रोहतास और कैमूर जिले में हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के नोडल पदाधिकारी डाॅ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह में नमी 70 से 75 प्रतिशत और दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने का अनुमान है. साथ ही 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.किसानों कोसिंचाई रोकने की दी सलाह
मौसम को देखते हुए किसानों को फिलहाल खेतों में सिंचाई रोकने की सलाह दी गयी है. कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि खाद और कीटनाशक का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें. हीटवेव की स्थिति में फसलों और पशुओं पर असर पड़ सकता है, इसलिए पशुओं के लिए छाया और पर्याप्त पानी की व्यवस्था जरूरी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










