Bhagalpur News: हम ने सुलतानगंज व नाथनगर विधानसभा पर किया अपना दावा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: हम ने सुलतानगंज व नाथनगर विधानसभा पर किया अपना दावा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के भागलपुर के पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के मंत्री डाॅ संतोष सुमन एवं संस्थापक केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से की मुलाकात

विज्ञापन

-हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के भागलपुर के पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के मंत्री डाॅ संतोष सुमन एवं संस्थापक केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से की मुलाकात

वरीय संवाददाता, भागलपुर

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के भागलपुर जिलाध्यक्ष अशोक रजक व अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के मंत्री डाॅ संतोष सुमन एवं संस्थापक केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात की. इस दौरान भागलपुर के सभी विधानसभा में पार्टी की गतिविधि व अन्य राजनीतिक क्रियाकलाप पर चर्चा की. हम नेताओं ने भागलपुर के नाथनगर व सुलतानगंज विधानसभा में पार्टी की ओर से प्रत्याशी उतारने का दावा किया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी की मजबूती बूथ स्तर पर करें और निश्चित तौर पर हम पार्टी की भागीदारी भागलपुर जिला से भी होगी. पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे से जिलाध्यक्ष अशोक रजक ने जिले के सातों विधानसभा में एनडीए गठबंधन की जीत हो, इस पर चर्चा की. जिलाध्यक्ष अशोक रजक के साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह उप मुखिया मो रिजवान, अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मांझी, जिला के प्रधान महासचिव विकास कुमार, नाथनगर के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मुकेश मांझी, राकेश मांझी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन