बीच धारा में नाव में भरने लगा पानी, एसडीआरएफ ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
Author Sanjeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन

गंगा नदी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब महादेवपुर से खुली एक नाव बीच धारा में पहुंचते ही संकट में फंस गयी.
विज्ञापन
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :
गंगा नदी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब महादेवपुर से खुली एक नाव बीच धारा में पहुंचते ही संकट में फंस गयी. नाव में अचानक पानी भरने लगा, जिससे नाव पर सवार यात्रियों में डर और बेचैनी फैल गयी. स्थिति गंभीर होते देख तत्काल एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गयी.एसडीआरएफ टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. टीम ने सबसे पहले सूझबूझ दिखाते हुए नाव को सुरक्षित किनारे लगाने का प्रयास किया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. एसडीआरएफ जवानों की तत्परता से नाव को नियंत्रित कर सुरक्षित किया गया.सभी यात्री और मोटरसाइकिल सुरक्षित निकाले गये
दूसरी नाव की व्यवस्था कर सभी यात्रियों और मोटरसाइकिलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. नाव पर मौजूद 54 यात्रियों और 8 मोटरसाइकिलों को एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बरारी घाट पहुंचा दिया.
समय रहते टला बड़ा हादसा
घटना के दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन एसडीआरएफ टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थी. राहत की बात यह रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों ने भी एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. टीम की तत्परता और सूझबूझ से गंगा नदी में एक बड़ा हादसा टल गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By संजीव झा
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










