Bhagalpur news 400 घरों में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण में आक्रोश

Updated at : 15 Feb 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news 400 घरों में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण में आक्रोश

जलापूर्ति का पाइप क्षतिग्रस्त होने से पंचायत के तीन वार्डों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. लगभग 400 घरों में पेयजल संकट है

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत में एनएच-80 मुख्य सड़क निर्माण के दौरान जलापूर्ति का पाइप क्षतिग्रस्त होने से पंचायत के तीन वार्डों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. लगभग 400 घरों में पेयजल संकट है. ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. पंचायत के मुखिया भरत कुमार ने बताया कि वार्ड नौ व 10 में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है. वार्ड आठ में भी पाइप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से एक सप्ताह से पेयजल ठप है. मुखिया ने बीडीओ संजीव कुमार को मामले की जानकारी दी. लगातार पानी की आपूर्ति ठप रहने के बाद कई समस्या उत्पन्न हो गयी हैं. गांव में कई लोगों के घरों में शादी विवाह कार्यक्रम है. पानी नहीं रहने से परेशानी हो रही है. ग्रामीण में आक्रोश देखा जा रहा है. अविलंब समस्या समाधान की मांग की.

रेलवे एक्ट में 11 लोग गिरफ्तार

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे एक्ट के तहत आरपीएफ पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.आरपीएफ रेल पुलिस ने बताया कि लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग के आरोप में एक व्यक्ति, ट्रेन के महिला बोगी में अवैध सफर कर रहे दो लोग, एक लोग लाइन पार करने व एक अवैध वेंड़र को गिरफ्तार किया गया.पीआर बांड़ पर मुक्त करते सभी को निर्धारित तिथि में रेलवे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.जबकि गंदगी फैलाने के आरोप में छह यात्री को पकड़ा गया. जिससे कमर्शियल जुर्माना किया गया है.

महाविद्यालय संरक्षक व दाता सदस्य के निधन पर शोकसभा

श्री मध्य वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय, नवगछिया के संरक्षक व दाता सदस्य श्री सीताराम ठाकुर के निधन पर महाविद्यालय परिवार ने शोक व्यक्त किया. उनका देहावसान 10 फरवरी सोमवार को वाराणसी में हुआ, जिससे महाविद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. महाविद्यालय परिसर में शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर महाविद्यालय के सचिव प्रवीण भगत, प्राचार्य डॉ. बुद्धि प्रकाश ठाकुर, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थी. सचिव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा, श्री सीताराम ठाकुर महाविद्यालय व समाज के हर कार्य में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते थे. उनका मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणास्रोत था, जिसकी भरपाई असंभव है. प्राचार्य ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री ठाकुर जी ने शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन