Bhagalpur news धूल से परेशान ग्रामीणों ने किया एनएच-80 जाम

Updated at : 15 Feb 2025 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news धूल से परेशान ग्रामीणों ने किया एनएच-80 जाम

पीरपैंती चांदपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़कों पर उड़ रहे धूल से परेशान ग्रामीणों ने एनएच-80 को जाम कर दिया

विज्ञापन

पीरपैंती चांदपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़कों पर उड़ रहे धूल से परेशान ग्रामीणों ने एनएच-80 को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने गाड़ियों को कतारबद्ध खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया. पीरपैंती और कहलगांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह दो घंटा बाधित रहा. सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से लोग बीमार हो रहे हैं, साथ ही साथ धूल, मिट्टी व धुआं से बाइक चालक अनियंत्रित होकर घायल हो रहे हैं. एनएच-80 सड़क के आला अधिकारी सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं करा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना था कि एनएच-80 सड़क के बगल में हम लोगों का घर है. सड़क होकर प्रतिदिन लाखों गाड़ियां आती-जाती है, जिससे सड़क पर काफी धूल मिट्टी उड़ने से हम लोग और हमारे बच्चे धूल मिट्टी से बीमार हो रहे हैं. प्रशासन सड़क पर समय-समय पर पानी का छिड़काव कराए,जिससे धूल मिट्टी से हमलोग बीमार न हो, लेकिन अबतक प्रशासन की ओर से सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं कराया, जिससे हम ग्रामीण लगातार बीमार हो रहे हैं. ग्रामीण राजू पांडे, कुंदन राय, राजकुमार राय, मंतोष पांडेय और रवि पांडेय ने बताया कि धूल इतनी ज्यादा उड़ती है कि लोगों को घरों में रहना और सांस लेना मुश्किल हो गया है. छोटे बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं. घरों में रखा पानी-कपड़ा खराब हो रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रतिदिन सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होता है, तो सड़क पर आंदोलन करेंगे. पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मामले को संज्ञान लेते हुए एनएच-80 सड़क के प्रशासन को निर्देशित कर त्वरित सड़क पर पानी का छिड़काव करा यातायात को बहाल कराया.

कहलगांव में चार घंटे लगा रहा जाम, दुकानदार व राहगीर परेशान

सीबीएसई परीक्षा के प्रथम दिन ही जाम से शहर की हालत खराब रही. पूरा शहर लगभग चार घटे जाम की चपेट में रहा. दिन के 12 से संघ्या चार बजे तक पूरा शहर जाम था. इस दौरान पुलिस बल शहर के किसी भी चौक चौराहों पर नजर नहीं आया. कहलगांव, त्रिमुहान, घोघा, आमापुर, शाहपुर, गोलसड़क, शंकरपुर, लैलख, ममलखा मसाढु तक एनएच-80 शुक्रवार की पूरी रात्रि व शनिवार की सुबह नौ बजे तक जाम की चपेट में रहा. छोटी गाड़ियों के चालक व सवार लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम का सबसे बडा कारण ऑटो व टोटो का कहलगांव सड़क के बीचोबीच लगा कर सवारी बैठाना है. इसके अलावा छाई लदे भारी वाहनों का परिचालन कराना. नों इंट्री का पालन नहीं करना. दो थाना रसलपुर और कहलगांव के बीच गाड़ियों के परिचालन को लेकर सामंजस नहीं होना जाम का बड़ा कारण है. राख लदे वाहनों के परिचालन के दौरान मानक के अनुसार राख को ढक कर नही चलाने को लेकर सडक पर राख के गिरना व वाहनों के गुजरने पर राख व धूल के उड़ने से लोगों, दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है. स्थानीय दुकानदारों ने एसडीओ अशोक कुमार मंडल से शिकायत कर जाम हटवाने तथा उड़ते राख को लेकर सडक पर पानी के छिड़काव करवाने का आग्रह किया है. एसडीओ ने संवेदक को बोल कर पानी के छिड़काव कराने का आश्वासन दिये. स्थानीय पुलिस को कह कर जाम हटवाने का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन