ग्रामीणों ने आवागमन सुलभ करने के लिए बनाए चचरी पुल

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आवागमन सुलभ करने के लिए बनाए चचरी पुल

ग्रामीणों ने आवागमन सुलभ करने के लिए बनाए चचरी पुल

विज्ञापन

भागलपुर: नवगछिया के कदवा दियारा पंचायत के भरोसा सिंह टोला शिव मंदिर समीप, बाढ़ के पानी से पीसीसी सड़क टूटने के बाद जब वहां के ग्रामीणों को किसी भी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों मदद नहीं मिला तो अंत में वहां के ग्रामीणों ने खुद को ही अपना सहारा मान लिया. ऐसा हीं कुछ दृश्य रविवार की देर शाम भरोसा सिंह टोला में देखने को मिला. जहां बाढ़ के पानी में सड़क टूट जाने के बाद गांव के चारों तरफ पानी ही पानी फैले हैं.

वहां के लोगों को आवागमन के लिए फोरलेन सड़क से संपर्क भी भंग हो गया था. सड़क टूटने से पहले व बाद में वहां के ग्रामीणों ने इसकी सूचना नवगछिया पदाधिकारियों व पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दी थी. लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली. अंत में मदद की आश में हारे व निहारे भरोसा सिंह टोला के ग्रामीणों ने आवागमन सुलभ करने के लिए टूटी सड़कों के बीच पानी के तेज बहाव में रातों-रात बांस बल्ली के सहारे चचरी पुल बना ली. जिस होकर सिर्फ पैदल राहगीर अपनी आवागमन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन