Bhagalpur News: अहमदाबाद विमान हादसे के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 14 Jun 2025 11:59 PM

विज्ञापन

अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को नागरिक विकास समिति भागलपुर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को नागरिक विकास समिति भागलपुर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

श्रद्धांजलि सभा में समिति के अध्यक्ष रमण कर्ण, सचिव नरेश शाह, आनंद श्रीवास्तव, रमन शाह, संतोष कुमार और नीरज जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने गहन शोक व्यक्त किया. वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा हवाई यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदम भविष्य में ऐसी हवाई दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध होंगे. संस्था के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को पीड़ा सहने की शक्ति दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन