Bhagalpur news किसानों को उर्वरक के संतुलित उपयोग पर प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news किसानों को उर्वरक के संतुलित उपयोग पर प्रशिक्षण

प्रखंड कृषि कार्यालय जगदीशपुर के सभाकक्ष में उर्वरक का संतुलित उपयोग एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

प्रखंड कृषि कार्यालय जगदीशपुर के सभाकक्ष में उर्वरक का संतुलित उपयोग एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत आत्मा भागलपुर के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह, बीएओ प्रीति कपूर, प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष घनश्याम मंडल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर की. उप परियोजना निदेशक आत्मा ने किसानों को बताया कि उर्वरक खाद का अधिक उपयोग करने से नुकसान होता है और फसल की उत्पादकता घटती है. उन्होंने जैविक खेती और जैविक खाद के फायदे समझाये. उन्होंने जगदीशपुर के कतरनी धान के बेहतर विपणन के लिए प्रखंड स्तर पर किसानों को आगे आने की बात कही. बीएओ ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी. मौके पर किसान रणवीर सिंह ने अधिकारियों के सामने सिंचाई की समस्या से प्रभावित हो रही कतरनी की खेती और सब्जी उत्पादन पर अपने विचार रखे और सिंचाई की सुविधा बहाल करने के संबंध में विभागीय स्तर पर प्रयास करने की सलाह दी. कार्यक्रम में बीटीएम, कृषि समन्वयक, रणवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार मंडल, सियाराम यादव, मीनू देवी, शंकर प्रसाद भानु सहित कई किसान मौजूद थे.

नमामि गंगे घाट किनारे चला बुलडोजर

नमामि गंगे घाट के किनारे स्थित सरकारी जमीन को बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया. जेसीबी के साथ उतरी टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध रूप से कब्जा किये स्थलों को हटाते हुए जमीन खाली कराया गया. गंगा तट के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गयी. प्रशासन की टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को स्वयं हटने का निर्देश दिया, इसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. नप के स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि नमामि गंगे घाट के समीप पार्किंग स्थल, कैंपस समेत अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है. गुरुवार को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायेगा. अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. मौके पर नप के सिटी मैनेजर रविश चंद्र वर्मा, स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत, टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी, स्वच्छता निरीक्षक चंदन कुमार सहित थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन