Bhagalpur, बिहार कृषि विवि के वीसी व सभी पदाधिकारी व कर्मी साइकिल व पैदल पहुुंचे कार्यालय

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur, बिहार कृषि विवि के वीसी व सभी पदाधिकारी व कर्मी साइकिल व पैदल पहुुंचे कार्यालय

बिहार कृषि विवि के वीसी व सभी पदाधिकारी व कर्मी साइकिल व पैदल पहुुंचे कार्यालय

विज्ञापन

– पीएम के आहवान पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में नो व्हीकल डे

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 16 मई को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में नो व्हीकल डे मनाया गया. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीआर सिंह व सभी अधिष्ठाता और निदेशक, पदाधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी साइकिल अथवा पैदल चलकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे. कुलपति ने कहा कि साइकिल चलाना एवं पैदल चलना न केवल हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि यह देश के आर्थिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. कहा कि वर्तमान समय में डीजल एवं पेट्रोल जैसे ईंधनों की बढ़ती खपत और सीमित उपलब्धता को देखते हुए ईंधन संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यदि हम छोटी-छोटी दूरियों के लिए वाहनों के बजाय साइकिल अथवा पैदल चलने की आदत अपनाएं, तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय में नो व्हीकल डे मनाने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा माननीय प्रधानमंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री के आह्वान को दैनिक जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना है. कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमित रूप से साइकिल अथवा पैदल चलने की आदत अपनाएं, जिससे स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दिया जा सके. विश्वविद्यालय परिसर में आज का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, ईंधन संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला रहा.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन