Bhagalpur news अष्टधातु की राम-लक्ष्मण की प्रतिमा चोरी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news अष्टधातु की राम-लक्ष्मण की प्रतिमा चोरी

सन्हौला थाना क्षेत्र के दोगच्छी ठाकुरबाड़ी में स्थापित राम जी और लक्ष्मण जी की अष्टधातु की प्रतिमा चोरी की क्षेत्र में चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

सन्हौला थाना क्षेत्र के दोगच्छी ठाकुरबाड़ी में स्थापित राम जी और लक्ष्मण जी की अष्टधातु की प्रतिमा चोरी की क्षेत्र में चर्चा हो रही है. घटना मंगलवार की रात्रि की है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मूर्ति बेस कीमती थी, जिसकी कीमत लाखों में है. बुधवार को पूरे दिन ठाकुरबाड़ी में काफी लोगों की भीड़ लगी रही. राम जी और लक्ष्मण जी की मूर्ति के साथ हनुमानजी की मूर्ति के गले से चांदी का हार भी चोरी होने की बात बतायी जा रही है. सूचना के बाद सन्हौला पुलिस जांच करने पहुंची. ग्रामीण देवदास सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह को ठाकुरबाड़ी के पुजारी दैनिक पूजा करने पहुंचे, तो मूर्ति निर्धारित स्थान पर नहीं देख गांव वालों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों मूर्ति लगभग तीन-तीन फीट ऊंची अष्टधातु की थी. मूर्ति की स्थापना उनके दादा स्व भोपाल सिंह ने 105 वर्ष पूर्व की थी. मूर्ति की कीमत लाखों में है. सूचना पर एफएसएल, डॉग स्क्वाड और तकनीकी सेल की टीम ने जांच पड़ताल की. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए ताड़र गांव से एक टेंपो चालक को थाना लाया गया है. चोरी को लेकर अभी तक कोई आवेदन पुलिस को नहीं मिला है.

आग से घर व दुकान राख

गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लगने से एक घर और उससे सटी किराना दुकान जल कर पूरी तरह राख हो गयी. यह घर अधिक लाल यादव का है. इस घटना में आधा दर्जन बकरियों की जलकर मौत हो गयी. अनाज, बर्तन, कपड़े, जरूरी कागजात, बाइक और दुकान में रखा फ्रीज व अन्य सामान नष्ट हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था. परिजनों ने गांव के 18 लोगों पर आगजनी का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन