भागलपुर से नवगछिया, खगड़िया, मानसी होते हुए कटिहार तक 15 बोगी के साथ सुबह सात बजे से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

Published by : MD. TAZIM Updated At : 23 May 2026 12:32 PM

विज्ञापन

शनिवार 23 मई से भागलपुर से नवगछिया, खगड़िया, मानसी व अन्य स्टेशनों के लिए अनारक्षित ट्रेन का परिचालन सुबह सात बजे चालू हो गया.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु पर लगभग एक माह से आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुल के कुछ हिस्से के गिरने के बाद जिलाधिकारी भागलपुर डाॅ नवल किशोर चौधरी ने जीएम व डीआरएम को पत्र लिखा था. पूर्व रेलवे ने इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को पत्र जारी किया कि 23 मई से भागलपुर से कटिहार तक वाया नवगछिया होते हुए ट्रेन का परिचालन करेगी. शनिवार 23 मई से भागलपुर से नवगछिया, खगड़िया, मानसी व अन्य स्टेशनों के लिए अनारक्षित ट्रेन का परिचालन सुबह सात बजे चालू हो गया. 15 बोगी के साथ यह ट्रेन रवाना हुआ. चीफ टीएनसी बीके महाराज ने बताया कि ट्रेन का रैक शुक्रवार की रात भागलपुर आ गयी थ. शनिवार की सुबह सात बजे भागलपुर से ट्रेन को रवाना किया गया है. ट्रेन संख्या 03407-03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल 23.05.2026 से 01.06.2026 तक (10 फेरे) प्रतिदिन चलेगी.

समय व ठहरावों का विवरण

ट्रेन संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल भागलपुर से सुबह 07:00 बजे रवाना होगी और अकबरनगर (आगमन व प्रस्थान: 07:25-07:26 बजे), सुल्तानगंज (आगमन/प्रस्थान: 07:41/07:43 बजे), कल्याणपुर रोड (आगमन/प्रस्थान: 07:58/07:59 बजे), बरियारपुर (आगमन/प्रस्थान: 08:14/08:15 बजे), रतनपुर (आगमन/प्रस्थान: 08:35/08:36 बजे), मुंगेर (आगमन/प्रस्थान: 09:10/09:15 बजे), सबदलपुर जंक्शन (आगमन/प्रस्थान: 09:30/09:31 बजे), खगड़िया जंक्शन (आगमन/प्रस्थान: 09:55/09:57 बजे), मानसी जंक्शन पर रुकेगी। (आगमन/प्रस्थान: 10:17/10:19 बजे), थाना बिहपुर (आगमन/प्रस्थान: 10:49/10:50 बजे), नौगछिया (आगमन/प्रस्थान: 11:06/11:08 बजे), कुरसेला (आगमन/प्रस्थान: 11:34/11:35 बजे), और करहगोला रोड (आगमन/प्रस्थान: 12:05/12:06 बजे) होते हुए 13:00 बजे कटिहार स्टेशन पहुंचेगी.

वहीं वापसी की दिशा में, ट्रेन संख्या 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल कटिहार से 14:10 बजे प्रस्थान करेगी और करहगोला रोड (आगमन/प्रस्थान: 14:30/14:31 बजे), कुरसेला (आगमन/प्रस्थान: 14:52/14:53 बजे), नौगछिया (आगमन/प्रस्थान: 15:23/15:25 बजे), थाना बिहपुर (आगमन/प्रस्थान: 15:41/15:42 बजे), मानसी जंक्शन (आगमन/प्रस्थान: 16:27/16:29 बजे), खगड़िया जंक्शन (आगमन/प्रस्थान: 16:34/16:36 बजे), सबदलपुर जंक्शन (आगमन/प्रस्थान: 17:11/17:12 बजे), मुंगेर (आगमन/प्रस्थान: 17:50/17:55 बजे), रतनपुर (आगमन/प्रस्थान: 18:15/18:16 बजे), बरियारपुर (आगमन/प्रस्थान: 18:26/18:27 बजे), कल्याणपुर रोड (आगमन/प्रस्थान: 18:34/18:35 बजे), सुल्तानगंज (आगमन/प्रस्थान: 18:46/18:48 बजे) और अकबरनगर (आगमन/प्रस्थान: 19:35/19:36 बजे) पर रुकते हुए 20:20 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंचेगी.

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन