bhagalpur news. शहीद जवान को नम आंखों से दी गयी अंतिम विदायी
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 1:17 AM
सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंधेरी पंचायत के ग्राम मिर्जापुर के वीर शहीद जवान आर्मी मेडिकल कोर के नीरज कुमार (34) को रविवार को अंतिम विदायी दी गयी
सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंधेरी पंचायत के ग्राम मिर्जापुर के वीर शहीद जवान आर्मी मेडिकल कोर के नीरज कुमार (34) को रविवार को अंतिम विदायी दी गयी. पुत्र नयन राज ने मुखाग्नि दी. गंगा तट पर आर्मी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. अंतिम यात्रा में उप मुखिया आशिक, पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि धनंजय दास नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक मिथुन कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. बाइक दुर्घटना में घायल हुए थे नीरज नीरज सेना में 2010 से अपनी सेवा प्रारंभ की थी. 15-16 वर्षों की सेवा काल में यूनिट के आये हुए अधिकारियों ने बताया कि नीरज कुमार ने उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है. उनका बहुत ही सरल नेक स्वभाव था. अधिकारियों ने बताया कि नीरज अपनी ड्यूटी के दौरान थे और किसी आवश्यक कार्य से कैंपस के अंदर ही उन्हें दूसरे यूनिट जाना था और इसी क्रम में नीरज का बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये. दुर्घटना में उनके सीने में बाइक के हैंडल से गंभीर चोट आने के कारण दिल क्षतिग्रस्त कर कर दिया था. इसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. शहीद नीरज की पत्नी निशा भारती ने सरकार से गुहार लगाई की हमारे पति ने देश की सेवा में अपने प्राण को न्योछावर कर दिया. हमारे दो छोटे बच्चे पुत्र नयन उर्फ गोलू पुत्री नायरा दोनों के लिए हमारे शहीद पति ने डॉक्टर बनाने का सपना देखा था. मैं सरकार से निवेदन करती हूं कि वह हमारे पति के सपने को पूरा करने में हमारा सहयोग करे. विधायक ने सरकारी मदद का दिया आश्वासन शाहिद की मां गीता देवी, उनके बड़े भाई अंकित कुमार, सुबोध यादव, अरविंद यादव ने स्थानीय नाथनगर के विधायक मिथुन कुमार से गुहार लगायी कि हमारे गांव में शहीद नीरज के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जाये. विधायक ने शहीद परिवार के परिजनों को अपनी ओर से अस्वस्थ किया कि आपकी मांगों को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को अति शीघ्र पूरा किया जायेगा. उनके बच्चों और पत्नी की मांग को बिहार सरकार में सिविल सेवा की नौकरी के लिए मैं बिहार सरकार से आग्रह करूंगा. शहीद जवान के बड़े भाई अंकित कुमार ने भारत सरकार एवं जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि हमारे छोटे भाई को वीर शहीद का दर्जा और हमारी छोटी बहू को वीर नारी का दर्जा प्रदान की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










