Bhagalpur News: बच्ची ने पुलिस अभिरक्षा में दी मैट्रिक परीक्षा

Updated at : 18 Feb 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: बच्ची ने पुलिस अभिरक्षा में दी मैट्रिक परीक्षा

नाथनगर के एसएस बालिका हाइस्कूल में बालिका गृह की एक बच्ची का सेंटर था. बच्ची को बालिका गृह के अधीक्षक ने पुलिस अभिरक्षा में सेंटर पर लाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाथनगर

मैट्रिक परीक्षा पहले दिन नाथनगर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों कि भीड़ सेंटरों पर उमड़ पड़ी थी. कई जगह जाम की स्थिति बनी रही. नाथनगर के एसएस बालिका हाइस्कूल में बालिका गृह की एक बच्ची का सेंटर था. बच्ची को बालिका गृह के अधीक्षक ने पुलिस अभिरक्षा में सेंटर पर लाया. बच्ची बालिका गृह में रह कर मैट्रिक की पढ़ाई कर रही थी. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक उस बच्ची को अन्य परीक्षार्थियों के बीच ही बैठाया गया था. हालांकि इस संबंध में बालिका गृह अधीक्षक ने मीडिया को कुछ भी नहीं बताया. उधर एसएस बालिका स्कूल में पहली पाली में 7 व दूसरी पाली में 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही गुरुकुल उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 12 और द्वितीय पाली में 9 छात्र -छात्रा अनुपस्थित रहे. सुखराज राय हाइस्कूल में पहली पाली व दूसरी पाली में क्रमशः 11 -11 बच्चे अनुपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन