Bhagalpur News. परीक्षा में मोबाइल से नकल करने पर कसेगा शिकंजा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. परीक्षा में मोबाइल से नकल करने पर कसेगा शिकंजा

परीक्षा में चिटिंग पर कसेगा नकेल.

विज्ञापन

— मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन परीक्षा को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय थाना में सुरक्षा को लेकर भेजा पत्र

मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा में मोबाइल से नकल को गंभीरता से लिया है. नकल पर रोक लगाने के लिए शिकंजा कसने की तैयारी में है. इसे लेकर कॉलेज प्रशासन परीक्षा कदाचार मुक्त कराने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, सदर एसडीओ व स्थानीय थाना को आवेदन भेजा है. इसमें परीक्षा के दिन दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती करने के लिए कहा गया है.

प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि परीक्षा नियमानुसार ही संचालित की जायेगी. ऐसे में मोबाइल व चिट से कोई नकल करते हुए पकड़ा जाता हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा कदाचार मुक्त कराने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारियों व स्थानीय थाना में पत्र भेजा गया है.

परीक्षा से पूर्व बैग जमा करने होंगे

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं को एक जगह पर बैग जमा करना होगा. इसके बाद ही उन्हें परीक्षा रूम में प्रवेश दिया जायेगा. कमरा में प्रवेश से पूर्व ही मोबाइल को लेकर भी विद्यार्थियों की जांच होगी. ऐसे में मोबाइल मिलने पर भी विद्यार्थियों को निष्कासित किया जा सकता है.

दो सौ बेड वाला नया हॉस्टल निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा जायेगा

प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि दो सौ बेड वाला नया हॉस्टल निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा. दरअसल, शनिवार को प्राचार्य कुछ शिक्षक के साथ भैरवा तालाब स्थित मारवाड़ी हॉस्टल निरीक्षण करने पहुंचे थे. हॉस्टल के जर्जर भवन का मरम्मत कराया जा रहा है. प्राचार्य ने चल रहे कार्यों का कॉमन रूम सहित अन्य कमरों का जायजा लिया. निर्देश दिया कि जिस कमरे में छत से मलबे गिर रहे हैं, उसे दुरूस्त किया जायेगा. हॉस्टल में नये शौचालय निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है. वहीं, विद्यार्थियों ने प्राचार्य बताया कि परिसर में रोशनी की कमी है. प्राचार्य ने तत्काल चार हैलोजन लाइट लगाने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन