ePaper

Bhagalpur-हंसडीहा मार्ग में सुखनिया नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण छठ के बाद होगा शुरू

Updated at : 16 Sep 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur-हंसडीहा मार्ग में सुखनिया नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण छठ के बाद होगा शुरू

सुखनिया नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण छठ के बाद होगा शुरू.

विज्ञापन

-28.13 से बनेगा पुल, रांची की कार्य एजेंसी करायेगा निर्माण

भागलपुर से झारखंड जाने वाले हंसडीहा मुख्य मार्ग पर स्थित सुखनिया नदी पर नये फोरलेन पुल का निर्माण होना तय हो गया है. एनएच विभाग ने कार्य एजेंसी को बहाल कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है. छठ पूजा के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू होगा.

दो साल में बनेगा 370 मीटर लंबा पुल

पुल निर्माण का जिम्मा रांची की राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है. पहले इसके लिए 33 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया था, लेकिन कम बिड रेट की वजह से यह काम 28.13 करोड़ रुपये में एजेंसी को मिला. एनएच विभाग के अधिकारियों की देखरेख में राजवीर कंस्ट्रक्शन को दो साल के अंदर काम पूरा करना है. पुल 370 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा होगा. इसमें कुल छह पिलर होंगे, जिनकी दूरी 30-30 मीटर पर होगी. यानी नदी के बीच पुल का हिस्सा 150 मीटर का होगा. अप्रोच रोड की लंबाई भागलपुर की ओर 147 मीटर और भेलजोर की ओर 223 मीटर होगी.

65 साल पुराने पुल से रोज गुजरते हैं 30 हजार वाहन

इस समय सुखनिया नदी पर करीब 65 साल पुराना जर्जर पुल है, जिस पर रोजाना 25 से 30 हजार वाहन गुजरते हैं. पुल पर क्षमता से अधिक दबाव रहने जाम की समस्या लगी रहती है. नये फोरलेन पुल के बन जाने से न सिर्फ जाम से राहत मिलेगी बल्कि भागलपुर से झारखंड तक का सफर भी काफी आसान और सुरक्षित हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन