bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज व विवि कर्मचारी से वसूली जायेगी राशि

टीएमबीयू व टीएनबी कॉलेज के एक-एक कर्मचारी से बकाया राशि विवि वसूला जायेगा. इसे लेकर विवि प्रशासन ने पत्र जारी किया है. बताया जा रहा है कि पिछले साल बगीचे के फल की निर्धारित राशि उनलोगों द्वारा जमा नहीं करायी गयी
भागलपुर टीएमबीयू व टीएनबी कॉलेज के एक-एक कर्मचारी से बकाया राशि विवि वसूला जायेगा. इसे लेकर विवि प्रशासन ने पत्र जारी किया है. बताया जा रहा है कि पिछले साल बगीचे के फल की निर्धारित राशि उनलोगों द्वारा जमा नहीं करायी गयी. इस बाबत कुलपति प्रो जवाहर लाल के निर्देश पर विवि के इस्टेट पदाधिकारी ने विवि के कर्मचारी शिवनंदन मंडल व टीएनबी कॉलेज के कर्मचारी प्रभु नारायण मंडल को पत्र भेज कर बकाया राशि वसूलने की बात कही है. इसे लेकर टीएनबी कॉलेज प्रशासन ने उक्त कर्मचारी का राशि काटने के लिए निर्देश दिया है. विवि से जारी पत्र में कहा गया कि वर्ष 2024 में विजय मंडल द्वारा विवि के आम के बगीचे से फल की निर्धारित राशि जमा नहीं किये जाने पर टीएनबी कॉलेज के प्रभु नारायण मंडल व विवि के कर्मचारी शिवनंदन मंडल ने फल तोड़ने की अनुमति प्रदान करने के आग्रह पर शपथ पत्र विवि में दिया था. इसमें कहा गया था कि अगर विजय मंडल द्वारा बकाया राशि जमा नहीं करायी जाती है, तो ऐसी स्थिति में उनके वेतन से राशि काट लिया जाये. पत्र में कहा गया कि विजय मंडल पर विवि का कुल 12 लाख रुपये बकाया है. उक्त राशि का आधा-आधा हिस्सा यानी छह-छह लाख रुपये उक्त दोनों कर्मचारी के वेतन से काटा जायेगा. कॉलेज प्रशासन काटी राशि का चेक विवि के रजिस्ट्रार के नाम पर विवि में जमा कराये. उधर, टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एसएन पांडे ने कहा कि विवि प्रशासन के निर्देश का अनुपालन किया जायेगा. कर्मचारी के वेतन से राशि काट कर रजिस्ट्रार के नाम से चेक बनाकर भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




