दुकान में छूटी चाबी, वापस देने के नाम पर मांगा पैसा, मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 12:04 AM
दुकान में छूटी चाबी, वापस देने के नाम पर मांगा पैसा, मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के समीप पान दुकानदार और डाला टेंपो चालक के बीच चाबी को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट हो गयी. कोतवाली थाना पहुंचे टेंपो चालक छेदी महतो ने बताया कि वह पान खाने के लिए चौक पर एक दुकान पर रुका था. वहां उसकी चाबी छूट गयी थी. वापस आने पर उन्होंने दुकानदार से चाबी मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया. जिस पर उन्होंने उसे पैसे देने और कोल्ड ड्रिंक पिलाने का झांसा दिया. इस पर दुकानदार ने तुरंत चाबी निकाल कर उसे दे दी. इसके बाद वह चाबी लेकर वापस जाने लगा. इसी बात पर पैसे देने को लेकर दुकानदार मुकेश चौरसिया ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. मामले में छेदी महतो ने कोतवाली थाना में आवेदन दिया है. वहीं दूसरी पक्ष की ओर से भी मामले में शिकायत की गयी है. पत्नी का फोटो वायरल करनेवाला आरोपित पति गिरफ्तार महिला थाना में कुछ दिन पूर्व एक महिला ने अपने यूपी के गाजीपुर के रहने वाले पति ओम प्रकाश कुशवाहा पर उनकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था. मामले में पुलिस की जांच में लगाये गये आरोपों की पुष्टि किये जाने के बाद पुलिस ने आरोपित पति को भागलपुर बुलाया. जहां उसे गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपित ओम प्रकाश कुशवाहा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों के विवाद में वृद्धा को मारा चाकू, केस दर्ज औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोहल्ले में तीन दिन पूर्व बच्चों के बीच पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई. मामले को लेकर फतेहपुर निवासी बच्चे की नानी बीबी जरीना ने मो सूर्या और उसकी बेटी पर विवाद को लेकर उनके घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है. मामले में इलाज करा वापस लौटने के बाद केस दर्ज कराने की बात कही गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










