Bhagalpur News: बिहार बंद को सफल बनाने के लिए जनता से मांगा समर्थन
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

इंडिया महागठबंधन की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर परवेज जमाल समेत अन्य नेताओं ने नुक्कड़ सभा की.
विज्ञापन
भागलपुर.
इंडिया महागठबंधन की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर परवेज जमाल समेत अन्य नेताओं ने नुक्कड़ सभा की. वहीं बुधवार को बिहार बंद को सफल बनाने के लिए जनता का समर्थन मांगा. सभा का आयोजन स्टेशन चौक, खलीफाबाग, तातारपुर, चंपानगर, कबीरपुर, हबीबपुर में किया गया. सभा में चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण सूची समेत दलितों, आदिवासियों, ओबीसी, इबीसी, अल्पसंख्यक, गरीबों व मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों का हनन का मुद्दा उठाया. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार यादव, माले के सचिव कॉमरेड विंदेश्वरी मंडल, सीपीआइ एम के सदस्य कॉमरेड उपेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राजद उपाध्यक्ष अमर साह, राजद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मो सिकंदर समेत अन्य नेतागण थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










