सुलतानगंज-देवघर रेलवे ओवरब्रिज पर नही चलेंगे भारी वाहन

Updated:
विज्ञापन
सुलतानगंज-देवघर रेलवे ओवरब्रिज पर नही चलेंगे भारी वाहन

पुल की तकनीकी स्थिति को देखते हुए जल्द ही इस पर ट्रक, हाइवा और अन्य भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

पुल की जर्जर स्थिति पर निर्णय: आरसीडी ने शुरू की बैरियर लगाने की तैयारी

सुलतानगंज,भागलपुर से रिपोर्ट,

सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर अब भारी वाहन नही चलेगे. पथ निर्माण विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है. पुल की तकनीकी स्थिति को देखते हुए जल्द ही इस पर ट्रक, हाइवा और अन्य भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. विभाग की टीम ने बैरियर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो अगले चार से पांच दिनों में पूरी होने की संभावना है.पुल की तकनीकी स्थिति और संरचनात्मक सुरक्षा को देखते हुए पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) ने एहतियाती कदम उठाते हुए दोनों ओर बैरियर लगाने का कार्य शुरू करा दिया है. आरसीडी के अधिकारियों के अनुसार पुल पर बढ़ते दबाव और संरचनात्मक कमजोरियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. विभाग का कहना है कि किसी संभावित दुर्घटना से बचने और मरम्मत कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही रोकना आवश्यक हो गया है.

पुल के दोनों छोर पर वर्टिकल पोस्ट व बैरियर लगाए जा रहे

जूनियर इंजीनियर ने बताया कि पुल के दोनों छोर पर वर्टिकल पोस्ट और बैरियर लगाए जा रहे हैं. ट्रक, हाइवा समेत सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. हालांकि कार, बाइक, ऑटो और अन्य हल्के वाहनों का परिचालन जारी रहेगा, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो. पुल निगम द्वारा आरओबी की मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थिति की समीक्षा कर भारी वाहनों के परिचालन पर पुनः निर्णय लिया जाएगा.इंजीनियरों की निगरानी में पुल के दोनों छोर पर गड्ढे खोदकर वर्टिकल बैरियर लगाए जा रहे हैं. विभाग का कहना है कि दो से पांच दिनों के भीतर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया जाएगा और पुल निर्माण द्वारा मरम्मत कार्य शुरू होगा.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन