सर्राफा बाजार में सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर, राशन मंडी में अरहर दाल व तेल के दाम चढ़े; देखें आज का रेट लिस्ट

विज्ञापन

आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network

भागलपुर में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. वहीं, अरहर दाल, चीनी, सरसों और रिफाइन तेल के दामों में वृद्धि ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. स्थानीय बाजार की पूरी रिपोर्ट देखें.

विज्ञापन

भागलपुर के स्थानीय बाजारों में कुछ दलहन व तेलहन जिंसों को छोड़कर खाद्यान्न के दाम काफी हद तक स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर बनी हुई हैं. बीते 15 दिनों से सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद फिलहाल ठहराव है, लेकिन कीमतें आसमान छू रही हैं. वहीं, गल्ला मंडी में अरहर दाल, कतरनी चावल, चीनी और सरसों व रिफाइन तेल के दामों में तेजी से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है.

सर्राफा बाजार: सोना और चांदी के ताजा भाव

सर्राफा बाजार में कीमतें पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं. थोक व खुदरा बाजार के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,45,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,31,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी: ₹2,35,000 (प्रति किलोग्राम)

दलहन, अनाज और राशन मंडी का हाल

मंडी में कतरनी चावल अपनी अलग-अलग गुणवत्ता (Quality) के आधार पर ₹80 से ₹160 प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती ₹40 प्रति किलो पर उपलब्ध है. चीनी की 50 किलो वाली बोरी का थोक दाम ₹2,300 से बढ़कर ₹2,640 पहुंच गया है.

सामग्रीदर (प्रति किलोग्राम / पैकेट)
चना व मसूर दाल₹72 / किग्रा
अरहर दाल₹120 से ₹130 / किग्रा
मूंग दाल₹98 / किग्रा
कलाई (उड़द) दाल₹105 से ₹115 / किग्रा
आटा₹35 / किग्रा
कतरनी चूड़ा₹110 से ₹130 / किग्रा
स्वर्णा चावल₹40 / किग्रा

खाद्य तेलों के दाम में लगातार बढ़त

तेलहन बाजार में भी तेजी का रुख जारी है. सरसों तेल (मंगल ब्रांड) का 15 लीटर का डिब्बा जो तीन महीने पहले ₹2,475 था, वह अब बढ़कर ₹2,930 हो चुका है.

  • रिफाइन पाम ऑयल: ₹2,350 से ₹2,450 (प्रति 13 लीटर टीन)
  • भोजन वनस्पति (डालडा): ₹2,480 (प्रति 15 किलो जार)

व्यापारियों की राय: लगन सीजन में और बढ़ सकते हैं दाम

स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि आने वाले लग्न व शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए मांग में इजाफा होगा. आपूर्ति और मांग के असंतुलन से आने वाले दिनों में कुछ विशिष्ट खाद्य उत्पादों की दरों में और तेजी देखने को मिल सकती है.


विज्ञापन
दीपक कुमार राव

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन