Bhagalpur news मॉडल स्कूल की शुरुआत, 9वीं में नामांकन शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news मॉडल स्कूल की शुरुआत, 9वीं में नामांकन शुरू

लतानगंज प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को नयी दिशा देने की पहल के तहत कृष्णानंद सूर्यमल इंटरस्तरीय विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है.

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को नयी दिशा देने की पहल के तहत कृष्णानंद सूर्यमल इंटरस्तरीय विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बीईओ तनु कुमारी ने बताया कि मॉडल विद्यालय में कक्षा नौ के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एससीईआरटी की ओर से आयोजित एनएमएमएस परीक्षा में सफल बच्चों का नामांकन लेना है. विद्यालय को 133 छात्रों की सूची प्राप्त हुई है, जिसमें 93 छात्राएं शामिल हैं. इनका नामांकन 30 अप्रैल तक पूरा किया जायेगा.

240 सीटों का प्रस्ताव, विभाग लेगा अंतिम निर्णय

विद्यालय प्रशासन ने कुल 240 सीटों पर नामांकन का प्रस्ताव भेजा है. अंतिम निर्णय विभाग की ओर से लिया जायेगा. कक्षा 10, 11 और 12 में पूर्व की तरह नामांकन जारी रहेगा. प्रधानाध्यापक डॉ अजय कुमार ने बताया कि मॉडल विद्यालय में संसाधनों को तेजी से विकसित किया जा रहा है. पांच शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 30 अप्रैल तक उनके योगदान की संभावना है. खेल सामग्री और स्पोर्ट्स टीचर की भी व्यवस्था की गयी है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं अब इसी मॉडल विद्यालय में नियमित पढ़ाई करेंगी. भविष्य में सभी छात्रों के लिए आवासीय सुविधा विकसित करने की योजना है.

मॉडल स्कूल में मिलेगी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

प्रधानाध्यापक डॉ अजय कुमार ने बताया कि इस मॉडल विद्यालय में बच्चों को आधुनिक, समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा दी जायेगी. उद्देश्य प्रखंड स्तर पर ऐसा सरकारी विद्यालय विकसित करना है, जो गुणवत्ता के मामले में निजी स्कूलों को टक्कर दे सके. वर्तमान सत्र में निजी विद्यालयों के छात्रों का नामांकन नहीं लिया जायेगा. हालांकि, आगामी सत्र से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से प्रवेश की संभावना जतायी गयी है.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र बनेगा मॉडल स्कूल

राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत इस मॉडल विद्यालय का उद्देश्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करना है. सुलतानगंज में मॉडल विद्यालय की पहल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में अहम कदम है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन