Bhagalpur News. रिक्शाडीह बस स्टैंड में कई सुविधाएं अभी भी अधूरी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. रिक्शाडीह बस स्टैंड में कई सुविधाएं अभी भी अधूरी

रिक्शाडीह में कई सुविधाएं अब भी अधूरी.

विज्ञापन

बेशक, रिक्शाडीह बस स्टैंड से बसों का परिचालन शुरू हो गया है, लेकिन व्यवस्था अभी तक पूरी नहीं हो पायी है. जिलाधिकारी के निर्देश पर बस स्टैंड में नागरिक सुविधा मुहैया कराने का काम जारी है. इसके लिए पदाधिकारी लगे हुए हैं. फिलहाल बस स्टैंड में ईंट के टुकड़े बिखरे पड़े हैं, इसे समतल नहीं किया गया है. स्टैंड की जमीन पर पेबर-ब्लॉक बिछाया जायेगा. ताकि जमीन पूरी तरह सही हो जाये और बस परिचालक व यात्रियों को कोई परेशानी न हो. इसकी तैयारी की जा रही है. बस स्टैंड परिसर में पुलिस द्वारा जब्त किये वाहन जो रखे हुए हैं उसे हटाया जायेगा.

स्टेशन चौक व बस स्टैंड से रिक्शाडीह पर ऑटो व ई-रिक्शा का भाड़ा होगा तय

बस पकड़ने के लिए रिक्शाडीह जाने वाले लोग जो ऑटो व ई-रिक्शा से जाते हैं, उनसे भाड़ा अधिक लिया जाता है. किसी से 15 रुपये तो किसी से बीस रुपया लिया जाता है. रात के समय भाड़ा और बढ़ जाता है. जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ जनार्दन कुमार ने बताया कि रिक्शाडीह में व्यवस्था अपने आप इसमें बहुत सुधार किया जायेगा. किलो मीटर के हिसाब से ऑटो टोटो का भाड़ा तय किया जायेगा, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके.

हाईटेंशन तार काे ऊंचा करने का काम शुरू

भागलपुर : रिक्शाडीह बस स्टैंड दोनों मुख्य गेट के ऊपर से गुजरने वाले 11 हजार हाईटेंशन के तार को ऊंचा करने का शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार को उन तारों के लिए पहले बिजली के खंभे को बदला गया. उसके बाद तार को ऊंचा किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन