पट खुलते ही शिव शक्ति दरबार में जुटने लगे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा परिसर

Updated:
विज्ञापन
पट खुलते ही शिव शक्ति दरबार में जुटने लगे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा परिसर

आदमपुर चौक के समीप आकाशवाणी से सटे आधुनिक एवं आकर्षक शिव मंदिर शिव शक्ति दरबार में सोमवार को सुबह 5.30 बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. आदमपुर चौक के समीप आकाशवाणी से सटे आधुनिक एवं आकर्षक शिव मंदिर शिव शक्ति दरबार में सोमवार को सुबह 5.30 बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. महंत अरुण बाबा के संचालन में विधिवत पूजन के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. सोमवार होने के कारण यहां रविवार की तुलना में भी अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. भागलपुर का यह श्रीयंत्र युक्त इकलौता मंदिर माना जाता है. सीमित स्थान में निर्मित होने के बावजूद इसकी बनावट और सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. मंदिर के ऊपरी तल पर त्रिपूर सुंदरी का मंदिर भी स्थित है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के सामने फूल और बेलपत्र की व्यवस्था रही. वहीं, शिवसेवक पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा और मंदिर की स्वच्छता बनाए रखने में जुटे रहे.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन