bhagalpur news. ईस्ट जोन एथलेटिक्स मीट के लिए सात खिलाड़ियों का चयन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ईस्ट जोन एथलेटिक्स मीट के लिए सात खिलाड़ियों का चयन

रांची में 22 से 24 सितंबर तक होने वाले 36वां ईस्ट जोन एथलेटिक्स मीट के लिए भागलपुर के सात एथलिट का चयन किया गया है.

विज्ञापन

रांची में 22 से 24 सितंबर तक होने वाले 36वां ईस्ट जोन एथलेटिक्स मीट के लिए भागलपुर के सात एथलिट का चयन किया गया है. इसमें आशादीप एथलेटिक्स क्लब के पांच लड़की शामिल हैं, जो नाथनगर के निस्फअंबे पंचायत की रहने वाली हैं. इसके अलावा दिव्यांश कुमार राज व राकेश कुमार भी नाथनगर के रहने वाले हैं.

आशादीप के मुख्य कोच जितेंद्र मणि राकेश ने बताया कि सभी खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हो गये हैं. इससे पहले भी इस क्लब के कई बच्चों का चयन बिहार टीम में हुआ है, लेकिन यह पहली बार हुआ है की क्लब के पांच लड़कियों का चयन किया गया है. खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन अपनी अभ्यास एवं कठिन परिश्रम से यहां तक पहुंची हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन