Bhagalpur News. विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक करने सहित जनप्रतिनिधियों ने दिये कई सुझाव

राज्य सरकार की सात निश्चय योजना.
भागलपुर में जीवन आसान बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, सात निश्चय-3 पर लिया फीडबैक
राज्य सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत नागरिकों का जीवन आसान बनाने और सरकारी सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से सोमवार को समीक्षा भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ फीडबैक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की.बैठक में आम नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़ी कठिनाइयों को दूर करने के लिए संस्थागत सेवाओं में आवश्यक सुधारों पर चर्चा हुई. उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सभी प्रखंड पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, नगर निगम भागलपुर के वार्ड पार्षद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.
जनप्रतिनिधियों की ओर से आये ये सुझाव
जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि विद्यालयों में शिक्षकों और अभिभावकों की साप्ताहिक बैठक हो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिले और विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड स्तर पर चिकित्सीय जांच की व्यवस्था की जाये. इसके अलावा कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के त्वरित भुगतान के लिए पंचायत स्तर पर आकस्मिक निधि, 7-8 पंचायतों पर एक आधार सुविधा केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वृद्ध एवं विकलांगों के लिए अलग काउंटर, बीपीएल सूची का पुनः अद्यतीकरण, लेबर कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर शिविर, ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग का विकास, प्रत्येक पंचायत में दूध बिक्री केंद्र, सोलर लाइट का नियमित मेंटेनेंस, गोबर गैस प्लांट लगने एवं आपदा के समय शहरी क्षेत्रों में भी आपदा प्रबंधन सुविधा उपलब्ध कराने जैसे सुझाव सामने आये.कार्य संस्कृति और जीवनशैली में बदलाव पर जोर
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए कार्य संस्कृति और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव जरूरी है. बच्चों को अनुशासित और स्वस्थ रखने के लिए परिवार स्तर से ही मेहनत और जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी होगी.सात निश्चय-3 की प्रमुख योजनाएं
सात निश्चय-3 कार्यक्रम वर्ष 2025 से 2030 के लिए निर्धारित है.1. दोगुना रोजगार-दोगुनी आय2. समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार3. कृषि में प्रगति-प्रदेश की समृद्धि4. उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य5. सुलभ, स्वस्थ-सुरक्षित जीवन6. मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार7. सबका सम्मान-जीवन आसान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




