Bhagalpur News: वेतन प्रमाण पत्र के इन-आउट के कारण कई शिक्षकों का रुका वेतन
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

वेतन प्रमाण पत्र के इन-आउट के कारण कई शिक्षकों का रुका वेतन
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
अंतिम वेतन प्रमाण पत्र के इन-आउट के कारण कई शिक्षकों का वेतन रुक गया है. दरअसल, शिक्षा विभाग ने कई चरणों में स्थानांतरण के साथ-साथ म्युचुअल ट्रांसफर किया है. अब यहां से जाने वाले शिक्षकों का अंतिम वेतन प्रमाण पत्र आउट और यहां बाहर के जिले से आने वाले शिक्षकों का अंतिम वेतन प्रमाण पत्र इन करने का काम लगातार जारी है. डीईओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि टेक्निकल प्रक्रिया में थोड़ी देर हो रही है. कई चरणों में काम होते हैं. उन्होंने बताया कि एलपीसी इन-आउट करने के लिए आधा दर्जन कर्मचारियों को लगाया गया है. ताकि जल्द काम पूरा कर शिक्षकों काे वेतन मिल सके. जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर में 1824 शिक्षकों का स्थानांतरण शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है. बुधवार शाम तक 1052 शिक्षकों का एलपीसी इन करके एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड किया गया है. जबकि कई शिक्षकों के अभी आवेदन जमा है. बताया जा रहा है कि ऐसे शिक्षक हैं, जो ट्रांसफर के बाद योगदान तो ले लिये लेकिन एलपीसी इन-आउट करने के लिए आवेदन नहीं दिये हैं. ऐसे शिक्षक जल्द से जल्द विभाग में आवेदन जमा करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










