Bhagalpur News: सबौर: एनएच-80 पर रुक-रुक कर लगता रहा जाम

एनएच-80 पर शनिवार को रुक-रुक कर जाम लगता रहा.
– निर्माण कार्य में विलंब व धूलकण से परेशान लोगों में आक्रोश- धूल को लेकर पथ पर हो पानी का छिड़काव, मिलेगी धूल के गुब्बारे से राहत
प्रतिनिधि, सबौर
एनएच-80 पर शनिवार को रुक-रुक कर जाम लगता रहा. आमलोगों को काफी कठिनाई हुई. लोगों में गहरा आक्रोश है. बाबूपुर मोड़ से लेकर मसाढ़ू तक एनएच पर जगह-जगह चल रहे निमार्ण कार्य और वन वे से जाम लगता रहा. आपातकालीन वाहन, स्कूली बस, परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थी, स्कूल, काॅलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित कामकाजी लोग परेशान रहे. पथ पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बीएयू के मुख्य द्वार के आसपास अंडरपास बनने के कारण अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है. जबकि खानकित्ता के पास बने डायवर्सन के पास पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है. जहां वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है, इससे जाम लगता है.
एनएच पर उड़ने वाले धूल से लोग परेशान
एनएच पर धूल के उठ रहे गुब्बारे से लोगों को परेशानी का सामना करना पर रहा है. धूल- धूलकण के कारण पथ किनारे खाना व नाश्ता दुकानदारों की स्थिति खराब हो रही है. जहां दुकानदारों के अनुसार धूलकण के कारण ग्राहक दुकान पर आते ही नहीं हैं. सनद रहे कि सबौर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एनएच-80 तकलीफदेह बन गया है. बाढ़ के समय तकलीफ उठाकर नाव का सहारा लेना पड़ता है और सूखा के समय धूलकण से परेशान रहते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




