TMBU अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता: बालक वर्ग में सबौर कॉलेज और बालिका वर्ग में SSV कॉलेज बनी ओवरऑल चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को किया रवाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सबौर कॉलेज और एसएसवी कॉलेज ने अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया. बालक वर्ग में सबौर कॉलेज और बालिका वर्ग में एसएसवी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन घोषित हुए. जानिए विजेताओं के नाम और प्रतियोगिता का पूरा विवरण.

विज्ञापन

भागलपुर. सबौर कॉलेज की मेजबानी में रविवार को अंतर महाविद्यालय बालक एवं बालिका क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सबौर कॉलेज और बालिका वर्ग में एसएसवी कॉलेज की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी. बालक वर्ग में सबौर कॉलेज के अभिषेक कुमार ने प्रथम, ज्योतिष कुमार ने द्वितीय और टीएनबी कॉलेज के ऋतुराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में एसएसवी कॉलेज की पांचो कुमारी प्रथम, खुशबू कुमारी द्वितीय और बीएन कॉलेज की रूसी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं.

विज्ञापन

बालक वर्ग में 12.5 और बालिका वर्ग में पांच किलोमीटर की दौड़

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 12.5 किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गयी. बालक वर्ग की दौड़ का शुभारंभ विवि स्टेडियम के पास सुबह सात बजे से किया गया, जबकि बालिका वर्ग की दौड़ जीरो माइल के समीप से शुरू हुई.

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को किया रवाना

बालक वर्ग की टीम को बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, सबौर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. संजय कुमार झा, कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो. रंजना दुबे, विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल, टीएनबी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. दीपू महतो और बीएन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया.

वहीं, जीरो माइल में सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार और एनएसएस पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बालिका वर्ग की दौड़ शुरू करायी.

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी : डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा

पुरस्कार वितरण समारोह में सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है. उन्होंने खिलाड़ियों से ईमानदारी के साथ खेलते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत होने वाली अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं. यहां से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.

अभ्यास कैंप और बाहर जाने की व्यवस्था की मांग

बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विवि की टीम को प्रतियोगिताओं के लिए बाहर भेजने से पहले अभ्यास कैंप आयोजित कराया जाए. साथ ही खिलाड़ियों के बाहर जाने के लिए टिकट आदि की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित की जाए.

प्रतियोगिता में कई अधिकारी और तकनीकी पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रतियोगिता के दौरान ऑब्जर्वर डॉ. स्वस्तिका दास, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. मणिकांता कुमारी, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. मयंक वत्स, डॉ. बी. नूरजहां, डॉ. मधुलता कुमारी, डॉ. मेघा सिंह और कैप्टन राजेश नंदन समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

तकनीकी पदाधिकारियों में नसर आलम, सादिक हसन, जतिंद्र मणि संदेश, अकरम खान, अच्छु और फारूक आजम समेत अन्य शामिल रहे.

जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग की सराहना

सबौर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग की सराहना की. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए करीब 12 स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

छात्रों ने तालियों से बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

प्रतियोगिता मार्ग पर दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक संजय कुमार पासवान के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया. इससे दौड़ में शामिल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा और प्रतियोगिता का माहौल भी जीवंत बना रहा.

Also Read: बिहार में चीनी मिल लगाने वालों को 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, सरकार देगी 70 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें पूरा प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन