कटाव रोकने के लिए क्या हो रहा? राघोपुर बांध पहुंचे प्रभारी मंत्री, अधिकारियों से मांगी पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर बांध के कटाव का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने खरीक प्रखंड के राघोपुर बांध का निरीक्षण कर कटाव की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को कटाव रोकने और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, साथ ही ग्रामीणों की सड़क निर्माण की मांग भी सुनी.

विज्ञापन

नवगछिया : भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने रविवार को खरीक प्रखंड के राघोपुर बांध का निरीक्षण कर कटाव की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बांध की वर्तमान स्थिति और अब तक किये गये कटावरोधी कार्यों की जानकारी ली. मंत्री ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षित से भी बाढ़ और कटाव से उत्पन्न स्थिति के संबंध में जानकारी ली.

विज्ञापन
राघोपुर बांध के कटाव का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा  | Prabhat Khabar Network
राघोपुर बांध के कटाव का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा | Prabhat Khabar Network

कटावरोधी कार्य में तेजी लाने का निर्देश

प्रभारी मंत्री ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से कटाव की स्थिति, अब तक किये गये बचाव कार्य और आगे की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को कटाव रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

मंत्री ने कहा कि बांध की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा.

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठायी

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रभारी मंत्री के समक्ष क्षेत्र की सड़क समस्या भी रखी. ग्रामीणों ने बताया कि पटना से हाईलेवल तक इस रास्ते से पक्की सड़क बनाने की योजना प्रस्तावित है, लेकिन यह योजना लंबे समय से लंबित है.

ग्रामीणों ने मंत्री से सड़क निर्माण योजना को जल्द पूरा कराने की मांग की. उनका कहना था कि पक्की सड़क बनने से बाढ़ और कटाव के दौरान आवागमन में लोगों को होने वाली परेशानी कम होगी.

मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, आपदा विभाग के एडीएम, जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्ति सिंह निषाद और पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन