सड़क पर अचानक सामने आया जंगली जानवर, मेटल डस्ट लदा हाइवा पलटा, चालक घायल
Author Asad ashrafi
Updated:
विज्ञापन

Road Accident: कहगलांव के एकचारी–मोहनपुर मुख्य मार्ग पर अचानक जंगली जानवर सामने आने से मेटल डस्ट लदा हाइवा सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया.
विज्ञापन
कहलगांव, भागलपुर से असद अशरफी की रिपोर्ट
Road Accident: रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी–मोहनपुर मुख्य मार्ग पर धनौरा चौर के समीप सोमवार की अहले सुबह एक हाइवा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मेटल डस्ट लेकर जा रहा हाइवा अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया.
अचानक जंगली जानवर आने से बिगड़ा संतुलन
घायल चालक की पहचान टिकलूगंज निवासी गणेश यादव के रूप में हुई है. चालक ने बताया कि वाहन चलाने के दौरान अचानक नीलगाय जैसे जंगली जानवर के सड़क पर आ जाने से वह हाइवा पर नियंत्रण नहीं रख सका. बचाने के प्रयास में वाहन सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गया.
Road Accident: स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर पास के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि चालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही रसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का निरीक्षण किया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
सड़क पर कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन
हाइवा पलटने के कारण एकचारी–मोहनपुर मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा. बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से यातायात सामान्य कराया गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जंगली जानवरों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है. ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










