Bhagalpur News. पार्षद रंजीत मंडल ने मेयर पर फिर लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. पार्षद रंजीत मंडल ने मेयर पर फिर लगाए गंभीर आरोप

रंजीत मंडल ने मेयर पर फिर लगाये आरोप.

विज्ञापन

वार्ड 13 के पार्षद रंजीत मंडल ने मेयर के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए फिर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने वार्ड में विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे. रंजीत मंडल ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में उनके वार्ड में प्याऊ के बोरिंग में गंभीर गड़बड़ी सामने आयी थी. इसके बाद उन्होंने उसी संवेदक से दोबारा बोरिंग करवायी, ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके. पार्षद ने कहा कि मेयर को 107 लेबर से जुड़े मामले और बीते तीन वर्षों से होल्डिंग टैक्स के नाम पर हो रही वसूली पर जनता के सामने जवाब देना चाहिए.रंजीत मंडल ने अपनी पार्षद सदस्यता पर उठ रहे सवालों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ किसी कार्रवाई की आधिकारिक प्रति दिखायी जाती है तो वे स्वयं पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं. रंजीत मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि मेयर के करीबी अधिकारियों को संरक्षण दिया गया और विरोध करने वाले पार्षदों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराये गये. यह भी कहा यदि सभी वार्डों को समान रूप से विकास फंड नहीं दिया गया तो वे संघर्ष जारी रखेंगे और निर्णय आने तक आंदोलन व अनशन पर डटे रहेंगे.

कोट

पार्षद रंजीत मंडल का सभी आरोप और बयान बेबुनियाद है. उनके किसी भी सवालों का जवाब देने लायक नहीं है. पार्षद की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है.

डॉ बसुंधरा लाल, मेयर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन