bhagalpur news. भोलानाथ फ्लाइओवर निर्माण में देरी व अव्यवस्था के विरोध में हंगामा, एजेंसी की गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भोलानाथ फ्लाइओवर निर्माण में देरी व अव्यवस्था के विरोध में हंगामा, एजेंसी की गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

इशाकचक थाना क्षेत्र के भोलानाथ फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण में देरी पर स्थानीय लोगों का आक्रोश गुरुवार देर रात फूट पड़ा. लोगों ने जम कर हंगामा किया.

विज्ञापन

इशाकचक थाना क्षेत्र के भोलानाथ फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण में देरी पर स्थानीय लोगों का आक्रोश गुरुवार देर रात फूट पड़ा. लोगों ने जम कर हंगामा किया. निर्माण एजेंसी की गाड़ियों पोकलेन व ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं एजेंसी के कर्मचारियों को धमकी देते हुए मारपीट की गयी. ऐसे में एजेंसी के कर्मचारी दहशत में हैं. एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान नहीं की जा सकी. रात के अंधेरे में 15 की संख्या में आये लोगों ने मौके पर काम कर रहे पोकलेन ऑपरेटर व ट्रैक्टर चालक पर हमला कर दिया. अपने बचाव में सभी इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने पोकलेन के शीशे, ट्रैक्टर का हेडलाइट क्षतिग्रस्त कर दिया. पोकलेन ऑपरेटर अमित सिंह ने आरोप लगाया कि सभी अंधेरे का फायदा उठाते हुए निकल गये. ऐसे में किसी की पहचान नहीं की जा सकी. सभी लोग निर्माण कार्य को रोकने और वापस जाने की धमकी दे रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से परेशानी और जान जोखिम में डालकर आने-जाने का ही गुस्सा फूट गया होगा. निर्माण में लेटलतीफी और अव्यवस्था फैला कर रखने के विरोध में हंगामा हुआ. यह किसी तरह की रंगदारी व वसूली का मामला नहीं है. कर्मचारियों ने भी बताया कि तोड़फोड़ करने वालों ने किसी तरह की कोई मांग नहीं की. किसी की पहचान नहीं करने के कारण पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत नहीं की गयी. दिनभर लोग रहे परेशान वहीं शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दोपहर बाद तक भोलानाथ फ्लाइओवर निर्माण से अव्यवस्था फैली रही. खासकर भोलानाथ रेल पुल के नीचे तालाब सा नजारा रहा. मरीज, स्कूल के बच्चे, महिलाएं किसी तरह जान-जोखिम में डालकर इसी होकर आते-जाते रहे. बच्चों को तालाबनुमा पुल के नीचे से रिक्शा पर पार कराया जा रहा था. बाइक सवार जैसे-तैसे बाइक पार करा रहे थे. कई किलोमीटर दूरी तय करने से बचने के लिए परिजन मरीज को भी हाथ पकड़ कर पैदल चला कर पार करा रहे थे. दोपहर बाद पानी निकालने के लिए पहुंची नगर निगम की गाड़ी, लोगों का फूटा गुस्सा दोपहर बाद पुल के नीचे नाला का पानी निकालने के लिए नगर निगम की गाड़ी पहुंची, तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने कहा कि कहां सोये थे, अब तक पिछले तीन दिन से. स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है. जलजमाव से आवागमन बाधित है और आमलोग परेशान हैं.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन